Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

फेसबुक पर की दोस्ती…फिर होटल में बुलाकर महिला से की रेप

अलवर-राजस्थान के अलवर जिले में एक बार फिर दुष्कर्म का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अलवर शहर के रेलवे स्टेशन के स...










अलवर-राजस्थान के अलवर जिले में एक बार फिर दुष्कर्म का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अलवर शहर के रेलवे स्टेशन के समीप अरावली होटल में नौकरी के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने दोपहर बाद महिला थाने में पहुंच कर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डेढ़ महीने पहले आरोपी से फेसबुक पर हुई थी दोस्ती पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि करीब डेढ़ माह पहले फेसबुक पर किशन सिंह नाम के व्यक्ति ने उससे दोस्ती की। इसके बाद किशन ने उसे नौकरी दिलवाने के बहाने अलवर शहर के रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में बुलाया था। जब महिला आरोपी से उसके बताए हुए होटल पर मिलने पहुंची तो कमरे में बुला कर किशन ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस बात को किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
आरोपी किसान सिंह के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज पीड़िता ने सोमवार को आरोपी किसान सिंह निवासी काला कुंआ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवा दिया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। होटल में बुलाकर रेप किया गया कार्यवाहक थानाधिकारी सुशील मीणा ने बताया कि नोगांवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फेसबुक पर दोस्ती कर नौकरी का झांसा देकर पीड़िता को रविवार को अरावली होटल में बुलाकर रेप किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राजीव गांधी अस्पताल में पीड़िता का मैडीकल करवाया गया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

No comments

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...