Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

योगिता देवांगन एसडीएम धमतरी और सुनील शर्मा होंगे एसडीएम कुरूद

कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्यविभाजन में किया आंशिक संशोधन रायपुर।  अब संयुक्त कलेक्टर योगिता दे...

कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्यविभाजन में किया आंशिक संशोधन


रायपुर।  अब संयुक्त कलेक्टर योगिता देवांगन एस.डी.एम. धमतरी और डिप्टी कलेक्टर सुनील शर्मा एस.डी.एम. कुरूद होंगे। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच पूर्व में किए गए कार्यविभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया है। दरअसल सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा डिप्टी कलेक्टर मनीष मिश्रा को आयुक्त, नगरपालिक निगम धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्यविभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक अब संयुक्त कलेक्टर योगिता देवांगन को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कुरूद के बजाय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। उन्हें साथ ही जिला सत्कार अधिकारी, अपने अनुभाग क्षेत्र के लिए भू-अर्जन एवं भाड़ा नियंत्रण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार शर्मा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कुरूद का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा अपने अनुभाग क्षेत्र में भू-अर्जन और भाड़ा नियंत्रण अधिकारी के रूप में दायित्व का निर्वहन भी उन्हें करना होगा। साथ ही उक्त अधिकारियों को कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी के निदेर्शानुसार समय-समय पर सौंपे गए कार्यों का निर्वहन भी करना होगा।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश भ...

वनमंत्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्...

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल