नई दिल्ली।। रेडमी नोट...9 कंपनी का बजट रेंज वाला शानदार स्मार्टफोन है जिसमें 48 मेगा पिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो कि यूज...
नई दिल्ली।। रेडमी नोट...9 कंपनी का बजट रेंज वाला शानदार स्मार्टफोन है जिसमें 48 मेगा पिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो कि यूजर्स को कम कीमत में भी शानदार फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में पावरफुल प्रोसेसर क्षमता और दमदार बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स को तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकते हैं। अच्छी बात है कि फिलहाल इस स्मार्टफोन को इसकी मौजूदा कीमत से कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही कई आकर्षक ऑफर्स की की भी सुविधा दी जा रही है।रेडमी 9 की कीमत पर नजर डालें तो 4एमपी+ 64 जीबी मॉडल कीमत 10,999 रुपये है। जबकि 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 12,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। जबकि यूजर्स टॉप एंड वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं और इसमें 6 जीबी + 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं इस स्मार्टफोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो अमेजन इंडिया से इसे शानदार डील्स में खरीद सकते हैं। अमेजन इंडिया से अगर आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में खरीदते हैं तो आपको 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफ मिलेगा। इसके अलावा फोन को नो कोस्ट ईएमआई विकल्प में भी खरीदने का मौका मिल रहा है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments