Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

16 साल के लड़के के शौचद्वार में पंप लगाकर भर दी हवा, मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 9वीं कक्षा में पढऩे वाले 16 वर्षीय बच्चे के साथ की गई एक घटिया हरकत ने उसकी जान ले ली। जानकारी के अनु...


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 9वीं कक्षा में पढऩे वाले 16 वर्षीय बच्चे के साथ की गई एक घटिया हरकत ने उसकी जान ले ली। जानकारी के अनुसार, राइस मिल में काम करने वाले कुछ युवकों ने उसके शौच द्वार में हाई पावर एयर कम्प्रेसर से इतनी हवा भरी कि नाबालिग के अंदर के अंग खराब हो गए और घटना के मात्र दो दिन के बाद उसने दम तोड़ दिया। पीडि़त ने बरेली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। तीनों आरोपितों की आयु 22 से 26 साल के बीच की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बच्चे की मौत के बाद इनके खिलाफ़ पीलीभीत में केस दर्ज किया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसे बर्बर कृत्य के पीछे कारण क्या था। क्या सिर्फ़ अपने 'आनंदÓ के लिए युवकों ने ये सब किया या फिर उनकी बच्चे से कोई पुरानी रंजिश थी। आरोपितों की शिनाख्त अमित, सूरज और कमलेश के तौर पर हुई है। पीलीभीत पुरनपुर कोतवाली इलाके के निवासी व मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा उनके स्थान पर चावल की मिल में काम करता था। जब वह दोपहर को भोजन करने जा रहा था, तभी तीनों मजदूरों- अमित, सूरज और कमलेश ने उनके बेटे को पकड़ लिया। पिता ने बताया कि अमित और सूरज ने उसके हाथ पकड़े और कमलेश ने उसके गुदाद्वार में चावल मिल में उपयोग होने वाले एयर कंप्रेसर से हवा भरी। घटना के बाद लड़के की हालत ऐसी हो गई कि स्थानीय डॉक्टर उसका उपचार ही नहीं कर सके। उन्होंने पीलीभीत के जिला अस्पताल में उसे शिफ्ट किया। वहां डॉक्टरों ने उसकी आंत फटने की बात कही, जिसके बाद आगे के उपचार के लिए बरेली के डॉक्टरों के पास रेफर किया। किन्तु लड़का बच न सका। उसने वहीं अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्॥ह्र ने बताया कि तीनों आरोपितों के खि़लाफ़ धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें से दो को हिरासत में लेकर पूछताछ भी चल रही है।

No comments

राज्य के सभी आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पतालों में दुर्घटना...

मुख्यमंत्री की पहल से जशपुर जिले में होगा आवागमन की सुविधा स...

प्रदेश के अस्पतालों को मिले 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक

पक्की सड़कों ने खोले कमार बसाहटों में विकास के दरवाजे

राज्यपाल रमेन डेका से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के क...

राज्यपाल रमेन डेका से भावसार फाउंडेशन के आंचलिक प्रमुख सिंह ...

राज्यपाल रमेन डेका से विधायक सोनी ने सौजन्य भेंट की

मुख्यमंत्री ने नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान मेहुल भाई को दी श...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईटीएसए अस्पताल का किया शुभारं...

अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्...