Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, June 3

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बने भारतीय कप्तान विराट कोहली

Viart Kohli is the first cricketer and only Indian to reach 100 million followers on Instagram


aber news अबेर न्यूज नई दिल्ली।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और शतक बनाया, लेकिन इस बार क्रिकेट की पिच से दूर वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने। कोहली एशिया-प्रशांत क्षेत्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति हैं। आईसीसी ने ट्वीट किया, विराट- इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेट स्टार। कोहली इंस्टाग्राम में सर्वाधिक फॉलोअर्स वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं।
        
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 26 करोड़ 50 लाख फॉलोअर्स के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद अर्जेन्टीना के फुटबॉल कप्तान और एफसी बासीर्लोना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेस्सी और ब्राजील के नेमार का नंबर आता है, जो क्रमश: 18 करोड़ 60 लाख और 14 करोड़ 70 लाख फॉलोअर्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 और एकदिवसीय क्रिकेट में 43 शतक दर्ज हैं। कोहली 2 साल से अधिक समय से भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं।

No comments

‘मोर गांव, मोर पानी‘ महा अभियान: जल संरक्षण के लिए कांकेर मे...

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप का एयरपोर...

राज्यपाल डेका से पूर्व मंत्री कंवर ने की सौजन्य भेंट

कैबिनेट बैठक 4 जून को

भू-अर्जन में गड़बड़ी, वरिष्ठ अधिकारी आनन्दरूप तिवारी निलंबि...

बस्तर संभाग में 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, अब बच्चों को ...

मुख्यमंत्री श्री साय से केन्द्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान न...

कर चोरी करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध स्टेट जीएसटी की बड़...

छत्तीसगढ़ को मीडिया जगत में मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष...

देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने कई आ...