Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजस्थान पहुंचे राहुल गांधी पगड़ी बांध कर खुद ट्रैक्टर चलाया और ऊंट गाड़ी पर भी चढ़े

अबेर न्यूज जयपुर। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों से संवाद करने राजस्थान पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को खुद ट्रैक्टर च...


अबेर न्यूज जयपुर।
केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों से संवाद करने राजस्थान पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को खुद ट्रैक्टर चलाया और ऊंट गाड़ी पर भी चढ़े! अजमेर के पास रूपनगढ़ में किसान संवाद कार्यक्रम रखा गया था। यहां ट्रालियों को जोड़कर बनाए गए मंच से राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस नेता वहां रखी चारपाइयों में से एक चारपाई पर बैठे।
    
इसके बाद राहुल गांधी मंच के बने घेरे में ट्रैक्टर की ड्राइवर सीट पर बैठ गए। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी ट्रैक्टर पर बैठे और राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों का अभिभावदन करते हुए काफी देर तक ट्रैक्टर चलाया। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। वहां मंच भी बड़ी-बड़ी ट्रालियों को जोड़कर बनाया गया था। मंच पर बैठने के लिए कुछ नहीं था लेकिन राहुल गांधी के संबोधन के बाद वहां कुछ चारपाइयां रखी गयीं। मंच के पास पीने के मटके रखे गए थे।
    
यहां से मकराना जाते हुए परबत सर के पास राहुल गांधी का स्वागत किया गया। वहां राहुल गांधी ने विशेष रूप से सजाए गए ऊंट गाड़ी पर चढकर लोगों का अभिवादन किया। इस अवसर राहुल गांधी का स्वागत गेहूं की बालियों का बना गुच्छ देकर किया गया। इससे पहले गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि इनके जरिए वे 40 प्रतिशत हिंदुस्तान के कृषि व्यापार को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं।

No comments

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...