Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

Breaking: मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर कमांडर पाकिस्तान में गिरफ्तार

नई दिल्ली।  मुंबई हमले का मास्टरमांइड और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी- उर- रहमान लखवी को पाकिस्तान में शनिवार को आतंकवादी गतिविधियों के लिए ध...


नई दिल्ली। मुंबई हमले का मास्टरमांइड और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी- उर- रहमान लखवी को पाकिस्तान में शनिवार को आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। लखवी मुंबई हमला मामले में 2015 से ही जमानत पर था। उसे आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने गिरफ्तार किया। बहरहाल, सीटीडी ने उसकी गिरफ्तारी कहां से हुई, इस बारे में नहीं बताया है।

 
इसने कहा, ‘‘सीटीडी पंजाब द्वारा खुफिया सूचना पर आधारित एक अभियान में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जकी-उर-रहमान लखवी को आतंकवादी गतिविधियों के लिये धन मुहैया कराने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया।’’ इसने बताया कि लखवी (61) को लाहौर के सीटीडी थाने में आतंकी वित्त पोषण से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया।
 
सीटीडी ने कहा, ‘‘लखवी पर एक दवाखाना चलाने, जुटाए गए धन का इस्तेमाल आतंकवाद के वित्त पोषण में करने का आरोप है। उसने और अन्य ने इस दवाखाने से धन एकत्रित किएए और इस धन का इस्तेमाल आतंकवाद के वित्त पोषण में किया। उसने इस धन का इस्तेमाल निजी खर्च में भी किया।’’ सीटीडी ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन लश्कर- ए- तैयबा से जुड़े होने के अलावा वह संयुक्त राष्ट्र की तरफ से घोषित आतंकवादियों की सूची में भी शामिल है। इसने कहा, ‘‘उसके खिलाफ मुकदमा लाहौर में आतंकवाद निरोधक अदालत में चलेगा।

No comments

छत्तीसगढ़ के गांव-गांव और शहर-शहर में 17 मई को राष्ट्रीय सुरक...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणाल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया स्पष्ट संदेश: कमिश्नर और ...

मुख्यमंत्री को माँ ने दिया अपना आशीर्वाद—स्नेह से छुआ गाल, ह...

सिद्धबाबा जलाशय बनेगा सिंचाई का मजबूत आधार: मुख्यमंत्री श्री...

झुरानदी गांव में बरगद पेड़ की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौप...

तेंदूपत्ता संग्रहण वनांचल में बना रोजगार और आय का जरिया

नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में निकलेगा विकास का नया सूरज...

समाज के लिए उपयोगी और सक्षम व्यक्ति बनाना ही शिक्षा : राज्यप...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मिले मॉक ड्रिल में घायल जवानों से