Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन बारिश, कुछ हिस्सों में ओले पड़ने का अनुमान

नई दिल्ली।   राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी कुछ जगहों पर बारिश हुई और न्यूनतम सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.2 डिग्री से...


नई दिल्ली। 
 राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी कुछ जगहों पर बारिश हुई और न्यूनतम सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे और मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 4.7 मिलीमीटर बारिश हुई। पालम, लोधी रोड, आया नगर और रिज क्षेत्र के मौसम केंद्रों ने इस दौरान क्रमश: 12 मिलीमीटर, 4.8 मिलीमीटर, 8.9 मिलीमीटर और 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
 
बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढक़र 13.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश हो सकती है और गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में ओले पड़ने का भी अनुमान है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुई बारिश से शहर में ठंड की स्थिति में सुधार हुआ है।
 
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो 15 साल में सबसे कम था। घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता ‘शून्य’ मीटर हो गयी थी। शहर में रविवार को बादल गरजने के साथ भारी बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे और रविवार दिन में ढाई बजे के बीच 39.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे...

तिरंगा हमारी जान और शान, हर घर पर लहराए तिरंगा: राजस्व मंत्र...

35 श्रमिक बने कुशल राजमिस्त्री

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्र...

राज्य की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः ...

जशपुर जिला चिकित्सालय में रेचा राम का सफल ऑपरेशन

सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री...

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठ...