नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में संसद मार्ग पर स्थित आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर रविवार तड़के आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक...
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में संसद मार्ग पर स्थित आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर रविवार तड़के आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग से किसी के झुलसने या घायल होने की खबर नहीं है। DFS के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब 5 बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद घटनास्थल पर दमकल के 8 वाहनों को भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग कमरा संख्या 101 से शुरू हुई थी। यहां बिजली के कुछ उपकरणों की वजह से आग लगी थी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments