Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

किसान आंदोलन : पत्रकारों की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल-प्रियंका, बोले- सच की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है सरकार

अबेर न्यूज। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान आंदोलन को कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार कर ...


अबेर न्यूज।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसान आंदोलन को कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सरकार पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि वह सच बोलने वालों से डरती है इसलिए उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया, जो सच से डरते हैं, वे सच्चे पत्रकारों को गिरफÞ्तार करते हैं। श्रीमती वाड्रा ने कहा, किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उनपर मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया है। भाजपा सरकार किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है लेकिन वे भूल गए हैं कि जितना दबाओगे उससे ज्यादा आवाजें आपके अत्याचार के खिलाफ उठेंगी।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट किया और कहा, तानाशाह सल्तनत को सत्य से डर लगता है, तानाशाह सल्तनत को अहिंसा से डर लगता इसलिए तानाशाह सल्तनत का शासक निष्पक्ष पत्रकारिता पर जुल्म करता है। पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, भाजपा की शह पर आंदोलनकारी किसानों पर आक्रमण की पोल खोलने वाले पत्रकारों पर झूठे मामले दर्ज करके और आंदोलन की जगहों पर मोबाइल इंटरनेट बंद करके आप किसान आंदोलन को दबा नहीं पाओगे, देश की आवाज बंद नहीं कर पाओगे।


No comments

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाख...

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...