Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्राम नर्रा में शहीद छगन कुलदीप की प्रतिमा का किया अनावरण

   रायपुर।  प्रदेश के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने आज बालोद जिले के ग्राम नर्रा में शहीद  छगन कुलदीप की प्रतिमा का अनावरण क...


   रायपुर।  प्रदेश के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने आज बालोद जिले के ग्राम नर्रा में शहीद  छगन कुलदीप की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने शहीद  छगन कुलदीप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंत्री  साहू ने शहीद के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। महिला एंव बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री मती अनिला भेंडिया, संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक  कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक मती संगीता सिन्हा इस अवसर पर मौजूद थीं।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री  साहू ने कहा कि हमारे जवान बरसात, ठंड और तेज गर्मी में स्वयं की जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा के लिए समर्पित होते है। हम निश्चिंत होकर व्यवसाय, नौकरी कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि जवानों के साहस और पराक्रम की गाथाएॅ हमारे युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री मती अनिला भेंडिया ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों से युवाओं को हमेशा देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी।
     कार्यक्रम को संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक  कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक मती संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष मती सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष  मिथिलेश निरोटी, जिला पंचायत सदस्य मती चन्द्रप्रभा सुधाकर, मती ललिता साहू, मती मीना साहू, मती धनेश्वरी सिन्हा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक  भूपत साहू,  कृष्णा दुबे,  अनिल यादव, कलेक्टर  जनमेजय महोबे, अपर कलेक्टर  ए.के.बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डी.आर.पोर्ते, एस.डी.एम.  आर.एस.ठाकुर और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

No comments

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए स...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वन-टू-वन बैठकों से खुले वैश्विक निवे...

प्रवासी भारतीयों के साथ मध्यप्रदेश का है मजबूत जुड़ाव : मुख्य...

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

आंगनबाड़ियों में दिख रहा बदलाव

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राज...

विकास की नई इबारत: धमतरी में बदलते ग्रामीण परिदृश्य की कहानी

प्रदेश में अब तक 422.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार करने रोडमैप मा...