रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किय...
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बूटा सिंह जी का निधन कांग्रेस परिवार के साथ-साथ देश को राजनीति क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह के निधन पर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य, रमेश वर्ल्यानी सदस्य, आर.पी. सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा सदस्य, सुशील आनंद शुक्ला सदस्य, किरणमयी नायक सदस्य, विभोर सिंह सदस्य, रउफ कुरैशी सदस्य, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य, इंजीनियर अमित यदु सदस्य, क्रांति बंजारे सदस्य, नीना रावतिया सदस्य, अधिवक्ता मोहन निषाद सदस्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments