Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, August 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

फरा खाने को नहीं दिया तो छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की हत्या

 


रायपुर। तिल्दा में 3 दिन पहले हुई युवक की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच के दौरान हत्या करने वाले छोटे भाई ने जो बाते बताईं, वो हैरान करने वाली है। तीन दिन पहले शाम के वक्त दोनों भाइयों के बीच छत्तीसगढ़ी व्यंजन 'फरा' खाने को लेकर झगड़ा हुआ था। बड़े भाई महेश्वर यादव ने फरा बनाया था। उसने अपने पिता और बूढ़ी नानी को फरा खाने के लिए दिया मगर छोटे भाई टुकेश को 'फरा' नहीं दिया। दोनों के बीच बहस हुई। महेश्वर शौच के लिए गया। भाई से हुए झगड़े से गुस्साए टुकेश ने घर रखी टंगिया ली और महेश्वर की हत्या करने निकल गया। सुनसान मैदान में भाई की गर्दन पर टंगिया से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। लाश को छुपाने के मकसद से मुरुम खदान में फेंक दिया था। टुकेश घर पर लौट आया। कुछ गांव वालों की नजर जब लाश पर पड़ी तो मामले का खुलासा हुआ। जब रात के वक्त पुलिस टुकेश के घर आई तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। चिड़चिड़े और गुस्सैल प्रवृति का टुकेश दो साल पहले साल 2018 में घर से भाग गया था। 18 साल का टुकेश तब नाबालिग था। वो कुछ दिन बैंगलोर में रहा, वहीं रहकर मजूदरी करता था। बाद में पुलिस उसे रायपुर के माना बाल सुधार गृह लेकर आई थी। तिल्दा पुलिस को जानकारी मिली तो नवंबर 2020 में उसे माना से तिल्दा लाया गया। तब से वो परिवार के साथ रह रहा था। मगर आदत से चिड़चिड़ा और गुस्सैल किस्म का है।
-बड़े भाई को रास न आया उसका लौटना
पुलिस ने बताया कि जांच में यह बात भी सामने आई कि बड़ा भाई महेश्वर, टुकेश के लौटने से खुश नहीं था। वो अक्सर टुकेश को घर से चले जाने को कहता था। महेश्वर की चिढ़ ही उसकी मौत का कारण बन गई। महेश्वर और टुकेश के बीच आए दिन इन्हीं बातों को लेकर विवाद होता था। जिसे खत्म करने टुकेश ने भाई की जान लेना उचित समझा।

No comments

मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्य...

मत्स्य निरीक्षक के 70 रिक्त पदों के पूर्ति के लिए अभ्यर्थियो...

अनियमित उपस्थिति पर सहायक शिक्षक निलंबित

योगेंद्र सिंह साहू का घर हो रहा रोशन, बिजली बिल हुआ शून्य

उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से...

कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145...

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग ने राज्य स्तरीय प्रतियोग...

जर्जर मकान से मिला छूटकारा, अब पक्के मकान में हो रहा है गुजा...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भरतलाल के लिए बनी सहारा

वाणिज्य उद्योग मंत्री 23 अगस्त को राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन मे...