Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, May 20

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पाकिस्तानी हवाओं ने बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, आसमान में छाए बादल, सामान्य से 4 डिग्री अधिक गर्म हुई हवा


रायपुर। पाकिस्तानी हवाओं ने छत्तीसगढ़ तक का मौसम बदल दिया है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसमान पर मध्यम स्तर के बादल छा गए हैं। वहीं हवा का न्यूनतम तापमान 1 से 5 डिग्री तक बढ़ गया है। इसकी वजह से सर्दी का एहसास कम हुआ है।
रायपुर मौसम केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, एक पश्चिम विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर तक दक्षिण पूर्व से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। इस हवा से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी भाग प्रभावित हैं। यहां मध्यम स्तर के बादल छाए हुए हैं।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, बादलों की वजह से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग बरसात की संभावना अभी नहीं जता रहा है। लेकिन बादलों को देखकर कुछ जगह हल्की बरसात की आशंका जताई जा रही है।
इस बीच मौसम में गर्मी का एहसास बढ़ गया है। राजधानी रायपुर के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ है। सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। एक दिन पहले यह तापमान 14.9 दर्ज हुआ था। माना हवाई अड्?डे पर आज का न्यूनतम तापमान 16.6 और लाभांडी में 13.8 दर्ज हुआ है। आज दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान राजधानी के सामान्य न्यूनतम तापमान 12.7 और 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
अम्बिकापुर से अधिक ठंढा जगदलपुर
उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग को प्रदेश का सबसे ठंढा भौगोलिक क्षेत्र माना जाता है। लेकिन रविवार-सोमवार की रात धुर दक्षिण का शहर जगदलपुर सरगुजा के मुख्यालय अम्बिकापुर से अधिक ठंढा रहा। अम्बिकापुर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सरगुजा के एक और शहर बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज हुआ।

No comments

लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई-अक्टूबर के लिए लिपिक वर्गीय कर्मचा...

समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का प्रतीक - मुख्यमं...

इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में लगा ‘मोहन सरकार का दरबार’

निगम के सभागृह को संवारने उद्योग मंत्री ने दी 02 करोड़ 19 ला...

राज्यपाल डेका ने बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 30 ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक पहुंचे अछोटी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अटल विहार योजना अंतर्गत 2...

शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री के कड़े तेवर – लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

विष्णु के सुशासन में हो रहा संवाद और समाधान