गाजियाबाद। मुरादनगर श्मशान हादसे में 24 लोगों की मौत का जिम्मेवार मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के ब...
गाजियाबाद। मुरादनगर श्मशान हादसे में 24 लोगों की मौत का जिम्मेवार मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद से ही अजय त्यागी फरार था। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तारी कर लिया था। अजय त्यागी की गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद के एसएसपी ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम रखा था। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद एसएसपी ने अजय त्यागी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को ही पांच टीमों को लगा दिया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अजय त्यागी शहर से बाहर है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गाजियाबाद के बाहर से अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मंगलवार को अजय त्यागी को कोर्ट में पेश कर सकती है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments