Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जरूरतमंद बच्चों का बचपन संवारेगी योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गरीब बच्चों के बचपन को संवारने का फैसला लिया है। इसी कारण मिशन शक्ति अभियान के तहत बालश्रम और भिक्षावृत्...


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गरीब बच्चों के बचपन को संवारने का फैसला लिया है। इसी कारण मिशन शक्ति अभियान के तहत बालश्रम और भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को चिन्हित करने का कार्य शुरू हो गया है। इस माह की थीम भिक्षावृत्ति, बालश्रम और मानव तस्करी के उन्मूलन पर आधारित है। उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में ऐसे बच्चों के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।
बच्चों को सम्मान और सुरक्षा देने के लिए जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इस कार्य को शुरू किया गया है। इसके तहत इन बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला कराने के साथ ही उनको आर्थिक तौर पर मदद कर सशक्त बनाया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से जनपदीय स्तर पर राशनकार्ड धारकों की सूची तैयार की जा रही है। 
लखनऊ मंडल के मुख्य परिवीक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार पांडे ने बताया कि इस कार्य में श्रम विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों को चिन्हित कर उनका सर्वेक्षण कर रहीं हैं। इनका दाखिला कराने संग हाइजिन किट और बच्चों को खाद्य सामग्री बांटी जा रही है। 
गरीब बच्चों से जबरन बालश्रम व भिक्षावृत्ति कराए जाने के खिलाफ इस बड़ी मुहिम को प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। जिससे एक ओर प्रदेश में बाल मजदूरी, बाल अपराधों के मामलों में गिरावट आ रही है, वहीं दूसरी ओर दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए पलायन करने वाले परिवारों की संख्या में भी गिरावट आई है।

No comments

हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्य...

मुख्यमंत्री ने दुधारू पशु प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अ...

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख...

मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया श...

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में श...

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…