रायपुर। आज कल के बिगड़ते लाइफस्टाइल में बड़ों से लेकर बच्चों तक में ही बालों का सफेद होने की परेशानी देखने को मिल रही है। कम उम्र में ही बालो...
रायपुर। आज कल के बिगड़ते लाइफस्टाइल में बड़ों से लेकर बच्चों तक में ही बालों का सफेद होने की परेशानी देखने को मिल रही है। कम उम्र में ही बालों का सफेद होने का कारण बढ़ता प्रदूषण, गलत खानपान, तनाव आदि होता है। सफेद बालों से निजात पाने के लिए सभी बहुत से तरीके अपनाते हैं लेकिन फिर भी कोई असर नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपको सिर्फ दो चीजों से तैयार मैजिकल तेल बनाना सिखाएंगे जिससे सफेद बालों को आप जड़ से खत्म हो जायेंगे और साथ ही में इससे जुड़ी अन्य परेशानियां भी हमेशा के लिए दूर हो जाएँगी।
सामग्री:
सरसों का तेल- आवश्यतानुसार
मेंहदी पाउडर- 3 बड़े चम्मच
लोहे की कढ़ाही- 1
विधि:
1. सबसे पहले कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर रखें। (अगर आपके पास लोहे की कढ़ाई नहीं है तो आप कोई और बर्तन इस्तेमाल कर सकती है।)
2. इसमें मेंहदी पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए एक उबाल आने दें।
3. उबाल आने के बाद मिश्रण को गैस की धीमी आंच पर लगातार चलाते रहे।
4. इसे 5 मेंहदी का रंग छोड़ने तक लगातार चलाते रहे।
5. ध्यान रखें कि मेंहदी में गांठ ना पड़े।
6. मिश्रण के पकने पर इसे आंच से उतार लें।
7. इसे लगातार 5 मिनट तक चलाते रहिए।
8. इसे 1 घंटा ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
9. बाद में छन्नी की मदद से तेल को छान लें।
10. लीजिए आपका मैजिकल ऑयल बन कर तैयार है।
11. इसे बोतल में भर कर स्टोर कर लें।
तेल लगाने का तरीका...
1. तेल को हाथों की मदद से जड़ों पर मसाज करते हुए लगाएं।
2. खासतौर पर सफेद बालों पर अच्छे से लगाएं।
3. 1 घंटा या रातभर इसे लगा रहने दें।
4. बाद में इसे माइल्ड शैंपू से धो लें।
तो चलिए जानते हैं इस तेल को लगाने के फायदों के बारे में...
- लोहे की कढ़ाई पर तेल को तैयार करने से इस पर काला रंग चढेगा। ऐसे में बालों का रंग काला होने में मदद मिलेगी।
- सरसों के तेल में विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होने से यह बालों को जड़ों से पोषित करेगा। साथ ही सफेद बाल तेजी से काले होंगे। बालों का रूखापन दूर होकर नमी बरकरार रहेगी।
No comments