Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

देश में शेर, बाघ, तेंदुए की आबादी बढ़ना गर्व की बात: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्ष 2020 के अपने आखिरी रेडियो संबोधन 'मन की बात' के दौरान देश में शेर, बाघ और ते...


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्ष 2020 के अपने आखिरी रेडियो संबोधन 'मन की बात' के दौरान देश में शेर, बाघ और तेंदुओं की आबादी बढ़ने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे आनंद और गर्व का विषय बताया। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि का श्रेय सरकार के साथ संरक्षण की दिशा में जुटी सिविल सोसाइटी और संस्थाओ को भी दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में, भारत में शेरों की आबादी बढ़ी है। बाघों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। साथ ही, भारतीय वनक्षेत्र में भी इजाफा हुआ है। इसकी वजह ये है कि सरकार ही नहीं बल्कि बहुत से लोग, सिविल सोसाइटी, कई संस्थाएं भी, हमारे पेड़-पौधों और वन्यजीवों के संरक्षण में जुटी हुई हैं।"भारत में लियोपार्ड यानी तेंदुओं की संख्या में 2014-2018 के बीच, 60 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 2014 में देश में तेंदुओं की संख्या लगभग 7,900 थी, वहीं 2019 में इनकी संख्या बढ़कर 12,852 हो गई। ये वही तेंदुए हैं जिनके बारे में जिम कार्बेट ने कहा था- जिन लोगों ने तेंदुए को प्रकृति में स्वच्छन्द रूप से घूमते नहीं देखा, वो उसकी खूबसूरती की कल्पना ही नहीं कर सकते। उसके रंगों की सुंदरता और उसकी चाल की मोहकता का अंदाजा नहीं लगा सकते।"

मोदी ने कहा कि देश के अधिकतर राज्यों में विशेषकर मध्य भारत में तेंदुओं की संख्या बढ़ी है। तेंदुए की सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में मध्यप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र सबसे ऊपर हैं।इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि तेंदुए पूरी दुनिया में वर्षों से खतरों का सामना करते आ रहे हैं, दुनिया भर में उनके हैबिटेट को नुकसान हुआ है। ऐसे समय में भारत ने तेंदुए की आबादी में लगातार बढ़ोतरी कर पूरे विश्व को रास्ता दिखाया है।

No comments

अब तक 3 लाख से अधिक नैनो डीएपी की बोतलों का भंडारण : नैनो डी...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हरेली पर...

स्कूल शिक्षा विभाग में 1227 व्याख्याताओं की पदोन्नति, अब तक ...

कृषि मंत्री नेताम ने दी हरेली तिहार की बधाई

शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य : मुख्य...

देश को रचनात्मक दिशा देने का कार्य किया है भारतीय मजदूर संघ ...

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा प्राप्त आवेदनों की हुई...

श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत बिलासपुर संभाग के 850 श्र...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार राज्य की जनता को...

बिहान योजना से बदली किस्मत