Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर होते हैं ये जीव

  नई दिल्ली।  अपना रंग बदलने की प्रकृति के लिए गिरगिट काफी मशहूर है। वैसे गिरगिट अकेला ऐसा जंतु नहीं, जो रंग बदलता है, बल्कि कई दूसरे जीव-जं...

 


नई दिल्ली। अपना रंग बदलने की प्रकृति के लिए गिरगिट काफी मशहूर है। वैसे गिरगिट अकेला ऐसा जंतु नहीं, जो रंग बदलता है, बल्कि कई दूसरे जीव-जंतु भी हैं, जो रंग बदलने में माहिर हैं। दरअसल ये सारे जीव या तो शिकार करने के लिए या फिर अन्य जानवरों का शिकार होने से बचने के लिए रंग बदलते हैं।


मिमिक ऑक्टोपस
मिमिक ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है, जो रंग बदलने में माहिर होते हैं। इस जीव को बुद्धिमान जलीय जीवों में से एक माना गया है, जो आमतौर पर प्रशांत क्षेत्र में पाए जाते हैं। ये किसी भी परिवेश में खुद को ढालने के लिए अपना रंग बदल लेते हैं। इसके साथ ही ये अपनी लचीली स्किन के कारण आकार भी बदल पाते हैं।

स्कॉर्पियन फिश 
स्कॉर्पियन फिश रंग बदलने में माहिर होती है। यह शिकार करते समय या फिर शिकारियों से बचने के लिए अपना रंग बदलती है। इसकी रीढ़ की हड्डी में जहर भरा हुआ रहता है। शिकारी इसे पकड़ने में बेहद सावधानी बरतते हैं। नहीं तो यह फिश पल भर में जहर उड़ेल सकती है।
सीहॉर्स
सीहॉर्स एक समुद्री जीव है, जो गिरगिट की तरह रंग बदलने के लिए मशहूर है। ये जीव ना ही केवल डरने पर बल्कि अपनी भावनाओं के इजहार के दौरान भी अपने रंग को बदल लेता है। सीहॉर्स में क्रोमेटेफोर्स नामक तत्व होता है, जो इन्हें तेजी से और कई तरह का रंग बदलने में मदद करता है। डरने पर ये जीव कुछ सेकंड्स में रंग बदल लेते हैं।
पेसिफिक ट्री फ्रॉग
यह मेंढक उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है, जो रंग बदलने में माहिर है। इसके पैर काफी चिपचिपे होते हैं, जो इसे एक से दूसरे पेड़ और वातावरण में जाने में मदद करते हैं। यह मेंढ़क जैसे ही अपने आसपास कोई खतरा महसूस करता है, तो तुरंत अपना रंग बदलकर आसपास के पेड़-पौधों में एकदम मिल जाता है। इतना ही नहीं ये मेंढक मौसम के मुताबिक भी रंग बदलता रहता है।

गोल्डन टॉरटॉइज बीटल
यह एक छोटा-सा कीड़ा है। अगर कोई इंसान इस जीव को छूने की कोशिश करता है, तो ये जीव तुरंत अपना रंग बदल लेता है। डर के मारे ये जीव अपना रंग बदलकर आसपास की किसी चीज में घुलमिल जाता है, जैसे कोई फूल या पत्ती या फिर मिट्टी। वैसे तो गोल्डन टॉरटॉइज बीटल सुनहरे रंग के होते हैं, लेकिन खास हालातों में ये लाल चमकीले रंग के हो जाते हैं।

No comments