Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

विश्व का सबसे अनोखा गांव जहां 12 साल के बाद लड़कियां बन जाती है लड़का

नई दिल्ली।  डोमिनिकल रिपब्लिक में एक ऐसा ही गांव है जहां की लड़कियां एक खास उम्र में लड़का बन जाती है. इसीलिए इस गांव को लोग श्रापित गांव मा...


नई दिल्ली। डोमिनिकल रिपब्लिक में एक ऐसा ही गांव है जहां की लड़कियां एक खास उम्र में लड़का बन जाती है. इसीलिए इस गांव को लोग श्रापित गांव मानते हैं. इस गांव का नाम ला सेलिनास है. ला सेलिनास गांव की लड़किया 12 साल की उम्र में लड़का बन जाती है. समुद्र किनारे बसे इस गांव की जनसंख्या करीब 6 हजार है, लेकिन फिर भी यह छोटा सा गांव दुनिया भर के शोधकर्ताओं के लिए शोध का विषय बन चुका है. इस गांव की पहचान एक रहस्यमयी गांव के तौर पर भी की जाती है. स्‍थानीय लोगों का मानना है कि गांव पर किसी अदृश्य शक्ति का साया है, वहीं कुछ लोग गांव को शापित मानते हैं. इस गांव में सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां पैदा तो लड़कियां होती हैं. जब वो 12 साल की होती हैं तो वह लड़का बन जाती है. लड़की से लड़का बनने की इस बीमारी से गांव के लोग बेहद परेशान रहते हैं. इस गांव में जब भी किसी परिवार में लड़की का जन्म होता है तो परिवार में मातम पसर जाता है. क्योंकि बड़ी होने पर वह लड़का बन जाएगी. इसी के चलते गांव में लड़कियों की संख्या भी कम हो गई है. गांव में बीमारी से पीड़ित बच्चों को बेहद बुरी नजर से देखा जाता है।

No comments