Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, August 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट्स का मुख्य सचिव आरपी मंडल ने किया निरीक्षण

  रायपुर , मुख्य सचिव आरपी मंडल ने आज स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कार्य योजनाओं का भ्रमण कर विकास गतिविधियों की जानकारी ली। ...

 


रायपुर, मुख्य सचिव आरपी मंडल ने आज स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित विभिन्न कार्य योजनाओं का भ्रमण कर विकास गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. अतिरिक्त प्रबंध संचालक प्रभात मलिक सहित वन मंडल व पीडब्लूडी के अधिकारी उनके साथ थे। 

 


        सचिव मंडल ने भ्रमण के दौरान देवेंद्र नगर रोड ऑक्सीजोन रोड, मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट सिटी कोतवाली थाना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन सभी प्रोजेक्ट्स के इंजीनियर एवं कार्य एजेंसियों को संचालित कामों को समय पर पूरा करने हेतु निर्देशित किया। देवेंद्र नगर सड़क मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने आवागमन को सुगम बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा निर्मित किए जा रहे मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण में हुई अब तक की प्रगति की उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर परिसर को सुविधा संपन्न बनाने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव मंडल, निर्माणाधीन सिटी कोतवाली भवन भी गए, जहां इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्माण कार्य के संबंध में अपना तकनीकी सुझाव भी अधिकारियों को दिये। इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जी.एम. टेक्निकल एस.के. सुंदरानी, जोन कमिश्नर आर.के. डोंगरे, विनय मिश्रा, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मैनेजर सिविल संजय शर्मा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लोकेश चंद्रवंशी, असिस्टेंट मैनेजर अर्जिता दीवान सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच प...

25 वर्षों की विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में रच...

आज हम पते में जिस 'छत्तीसगढ़' शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्र...

मुख्यमंत्री साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर कि...

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का क...

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – संस्कृति और गौरव का होगा भव्य उत्सव ...

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र...

विदिशा में 22 अगस्त से सेना भर्ती रैली: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़...

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी...