——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा

कोरिया : कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा पीएससी की तैयारी के लिए खुशी को दिया आशीर्वाद को...



कोरिया : कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा

पीएससी की तैयारी के लिए खुशी को दिया आशीर्वाद


कोरिया, 19 नवंबर 2026/, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कोरिया जिले के निवासी जय कुमार साहू को पाती लिखकर उनके पूरे परिवार को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। "सादर जोहार" से शुरू हुई पाती में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाने के जय कुमार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिजली के भारी बिल से मिली राहत से परिवार की दूसरी जरूरतों पर ध्यान देना आसान होता है।


मुख्यमंत्री ने जय कुमार की बेटी खुशी की पीएससी की तैयारी करने की इच्छा का जिक्र करते हुए उसे आशीर्वाद दिया। उन्होंने कामना की कि खुशी और आर्यन की पढ़ाई अच्छी चले और दोनों अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने लिखा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की आकांक्षा इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी है। उन्होंने दोनों बच्चों के अपने गाँव और प्रदेश से जुड़ाव बनाए रखते हुए आगे बढ़ने की कामना की।


पाती में मुख्यमंत्री ने जय कुमार के पिता श्री राम लखन साहू और माता श्रीमती सुलोचना साहू को सादर प्रणाम भेजा। उन्होंने श्रीमती रीता साहू को भी शुभकामनाएँ दीं और कामना की कि परिवार को बच्चों की छोटी.बड़ी सफलताओं की खुशियाँ साथ मनाने के अवसर मिलते रहें।

No comments