——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कम धान उत्पादन होने पर भी किसानों को कृषक उन्नति योजनांतर्गत मिलेगा 21 क्विंटल के मान से लाभ, किसान अमेश यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

दंतेवाड़ा, 13 नवंबर 2026, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णय...



दंतेवाड़ा, 13 नवंबर 2026, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। शासन की किसान हितैषी योजनाओं और धान खरीदी की सुविधाओं से किसानों में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले के बालूद ग्राम के किसान श्री अमेश यादव ने शासन की कृषक उन्नति योजना से मिलने वाले लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

       किसान अमेश यादव ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें शासन की कृषक उन्नति योजना के संबंध में जानकारी दी गई। उक्त योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से लाभ दिए जाने का प्रावधान है। यदि किसी किसान का वास्तविक धान उत्पादन 5 या 10 क्विंटल ही होता है, तब भी निर्धारित पात्रता एवं योजना के प्रावधानों के अनुसार 21 क्विंटल के मान से लाभ मिलने की जानकारी दी गई है। इसके तहत 13,849 रुपये की राशि मिलने की बात बताई गई है। इससे कम उत्पादन वाले किसानों को भी आर्थिक रूप से राहत मिलेगी।

 

     उन्होंने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए शासन द्वारा तुहर टोकन ऐप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से किसान घर बैठे ही अपने धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को टोकन कटवाने के लिए बार-बार केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय की बचत होगी। अमेश यादव ने कहा कि शासन की किसान हितैषी पहल से किसानों को काफी राहत मिल रही है। कम धान उत्पादन होने की स्थिति में भी निर्धारित प्रावधानों के तहत लाभ मिलने की जानकारी से किसान खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

No comments