——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अम्बिकापुर से दिल्ली अब सप्ताह में दो दिन सीधी ट्रेन, सरगुजा को मिली बड़ी रेल सौगात

सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्विसाप्ताहिक सेवा को किया रवाना मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेग...




सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर द्विसाप्ताहिक सेवा को किया रवाना

मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी ट्रेन, स्टेशन पर नए प्लेटफॉर्म और बड़े एफओबी का भी हो रहा निर्माण

रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। अम्बिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन चलेगी। मंगलवार को अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से सांसद चिंतामणि महाराज ने द्विसाप्ताहिक ट्रेन को सुबह 7.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने ट्रेन में सवार यात्रियों से मुलाकात की, उन्हें पुष्प भेंट किए और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अनुसार, गाड़ी संख्या 22407 अम्बिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को अम्बिकापुर से सुबह 7.30 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22408 हजरत निजामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रविवार और मंगलवार को रात 11 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। ट्रेन की आवृत्ति बढ़ने से सरगुजा संभाग के यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए सप्ताह में एक अतिरिक्त सीधी रेल सेवा मिल गई है।

लंबे समय से थी सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाने की मांग

सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि अम्बिकापुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब ट्रेन का एक अतिरिक्त फेरा शुरू होने से पूरे सरगुजा संभाग के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सप्ताह में केवल एक दिन ट्रेन चलने से सभी यात्रियों को यात्रा का अवसर नहीं मिल पाता था। अतिरिक्त फेरा शुरू होने से यह परेशानी कम होगी। पहले दिन यात्रियों में भी नई सेवा को लेकर उत्साह नजर आया। रायगढ़, जशपुर सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों से भी यात्री ट्रेन से सफर करने पहुंचे।

सांसद ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति सरगुजा संभाग की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

यात्रियों की मांग पर बढ़ाई गई ट्रेन की आवृत्ति

डीआरएम राकेश रंजन ने बताया कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन को सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर दो दिन करने की मांग कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों की मांग के आधार पर रेल मंत्रालय ने ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाकर सप्ताह में दो दिन कर दी है।

उन्होंने कहा कि इसका लाभ केवल अम्बिकापुर ही नहीं, बल्कि ट्रेन के मार्ग में आने वाले विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को भी मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अतिरिक्त रेल सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

अम्बिकापुर स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

डीआरएम राकेश रंजन ने अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशन पर नया प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है। रेलवे लाइनों का विस्तार किया जा रहा है और बड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही कोचिंग सुविधाओं में सुधार का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि भविष्य में अम्बिकापुर से और ट्रेनों के संचालन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए स्टेशन की अधोसंरचना और यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के लिए दिल्ली आना-जाना होगा आसान

अम्बिकापुर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि अम्बिकापुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन सीधी ट्रेन मिलने से नगरवासियों के साथ पूरे क्षेत्र के यात्रियों को लाभ होगा। विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों के लिए दिल्ली आना-जाना आसान होगा। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति नगरवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डीसीएम एस. भारतीयन, एसआर डीआरएम अहूजा, पार्षद आलोक दुबे, पार्षद रविकांत उरांव, भारत सिंह सिसोदिया, अरुणा सिंह, विनोद हर्ष सहित जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।


No comments