——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

 श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवा...



 श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवाना


रायपुर, 28 अक्टूबर 2026, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन का अवसर मिल रहा है। योजना के तहत जशपुर जिले के 3,062 से अधिक श्रद्धालु अब तक अयोध्या पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।

योजना के 16वें चरण में जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों और सियानगुड़ी क्षेत्र से कुल 194 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए। विगत दिवस जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


यात्रा का पूरा खर्च वहन कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार

श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के अयोध्या आने-जाने, ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था का खर्च छत्तीसगढ़ शासन वहन कर रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बिना आर्थिक बोझ के प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है। दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं ने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

No comments