——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जीएसटी पर बड़ा फैसला: कमर्शियल जमीन का होगा रेजिडेंशियल कनवर्जन, जीएसटी में गिरफ्तारी का कानून खत्म: वित्त मंत्री

रायपुर:  October 8, 2026, जीएसटी रिफार्म को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिससे जमीन मालिकों को बड़ा फायदा ह...



रायपुर:  October 8, 2026, जीएसटी रिफार्म को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिससे जमीन मालिकों को बड़ा फायदा होगा. इसकी जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बताया कि जो कमर्शियल जमीन है, उस पर कोई रेजिडेंशियल यूज के लिए कुछ बनाना चाहे तो उसका भी परमिशन मिल सकेगा. वित्त मंत्री ने कहा, ''हमारे देश में नीचे दुकान, ऊपर मकान का कांसेप्ट रहा है, तो उस पर भी लेआउट उस दिशा में पास कराया जा सकता है. लेआउट पास कराने के बाद उसको चेंज करने का या दूसरा उपयोग कोई कर रहा है, मान लीजिए रेजिडेंशियल से हम कोई कमर्शियल एक्टिविटी करने लग गया, ये संभव नहीं होगा, लेकिन इस तरह की चीजें होंगी.''

जीएसटी रिफार्म को लेकर बड़ी खबर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी बताया कि लैंड यूज़ के संबंध में भारत सरकार के रिफॉर्म एजेंडा को जैसे विभिन्न प्रगतिशील राज्य तेजी से लागू कर रहे हैं, वैसे छत्तीसगढ़ में भी लागू किया गया है. भारत दुनिया में प्रति व्यक्ति लैंड अवेलेबिलिटी के हिसाब से सबसे कम जमीन उपलब्धता वाले देशों में इसकी गिनती होती है. इसलिए जमीन का बेहतर से बेहतर उपयोग हो सके और देश की आर्थिक गति को, आर्थिक विकास की गति को तेज रफ्तार मिल सके, इस पॉइंट ऑफ़ व्यू से भारत सरकार ने बहुत सारे एक्सरसाइज किए, बहुत सारे डेलिबरेशंस किए, बहुत सारे व्यवस्थाओं को, बहुत सारे देशों का अध्ययन किया. मुख्य रुप से 1970, 1980 के दशक में जो नियम कानून बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट तरीके से सोशलिस्ट कम्युनिस्ट कंट्रीज के देख करके बना लिए गए थे, उन व्यवस्थाओं में भारी परिवर्तन करने का एक रिफॉर्म एजेंडा पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों के सामने रखा गया.

रिफॉर्म एजेंडा कहां-कहा हुआ है लागू

रिफॉर्म एजेंडा आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे अनेक राज्यों में ये पहले ही लागू हो चुके हैं. उन्हीं को छत्तीसगढ़ ने भी चालू किया है. इसके तहत जैसे अब कोई रेजिडेंशियल जमीन हो, उस पर कमर्शियल एक्टिविटी भी परमिटेड होगी, लेकिन मान लीजिए कोई ऑलरेडी लेआउट पास कॉलोनी हो, वहां अगर कॉलोनी का लेआउट पास कराया गया हो, रेजिडेंशियल के आधार पर तो उस पर कमर्शियल एक्टिविटी नहीं की जा सकेगी. लेकिन किसी की जमीन है, फ्रेश जमीन है, रेजिडेंशियल लैंड यूज़ है, मास्टर प्लान में तो उसका कमर्शियल उपयोग किया जा सकेगा. इस तरह के रिफॉर्म एजेंडा को भी पूरे देश भर में लागू किया गया है, छत्तीसगढ़ में भी लागू किया गया है.


लैंड यूज़ पर एक्टिविटी को विस्तारित करने का काम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इसी तरह के जो इंडस्ट्रियल एरिया होते हैं, उसमें वर्कर्स के लिए उनके आवास बनाने की जरूरत होती है. इस तरह की चीजें भी परमिटेड होंगी. इस तरह से बहुत सारे लैंड यूज़ पर एक्टिविटी को विस्तारित करने का काम किया गया है ताकि अर्थव्यवस्था को गति मिल सके. यह बड़ा रिफॉर्म एजेंडा भारत सरकार के द्वारा दिए गए रिफॉर्म एजेंडा को छत्तीसगढ़ ने भी लागू किया है. इसके अलावा एक कन्फ्यूजन इसमें फैला था कि एग्रीकल्चरल लैंड में जो निगेटिव लिस्ट है, वो नहीं की जा सकेगी, ये बात केवल मास्टर प्लान एरिया के संबंध में है. मास्टर प्लान के बाहर के लिए एक अफवाह सा फैल गया था. मास्टर प्लान के बाहर के एग्रीकल्चरल लैंड पर कोई नियम लागू नहीं होता है. जितने भी नियम लागू हो रहे हैं, ये मास्टर प्लान एरिया के लिए ही लागू हो रहे हैं.


पिछले साल मोदी जी के नेतृत्व में जीएसटी 2.0 लाया गया और देश की जनता-जनार्दन को जीएसटी और हर प्रकार के टैक्स में बड़े राहत देने का काम किया गया. इस बार के मीटिंग में प्रोसीजरल रिफॉर्म्स, प्रोसीजरल सिंपलीफिकेशन पर बहुत ज्यादा फोकस करते हुए पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने की दृष्टि से बहुत सारे क्रांतिकारी कदम उठाए गए, जो आजादी के बाद के टैक्स स्ट्रक्चर में भारत के लिए युगांतकारी हैं: मंत्री ओपी चौधरी, वित्त मंत्री



गिरफ्तार करने अधिकार होगा खत्म

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि टैक्स को लेकर जीएसटी डिपार्टमेंट के अरेस्ट करने का अधिकार है. दशकों से यह चालू है और जीएसटी के पहले से चला आ रहा था, उसे भी आज समाप्त करने का निर्णय लिया गया. इसी तरह से ई-वे बिल लेकर जाते हुए गाड़ियों कहीं भी कोई भी टैक्स का अधिकारी नहीं रोक सकता. उसक रास्ते में कहीं भी कभी भी रोक दे, ऐसा नहीं हो सकता. ई-वे बिल को बीच रास्ते में चेक करने के सिस्टम को भी समाप्त करने का निर्णय लिया गया, ताकि गाड़ियों को कहीं भी न रोका जाए. गाड़ियों का जाम लग रहा है, कोई ड्राइवर को परेशान कर रहा है, कोई लॉजिस्टिक इशू हो रहा है, इस तरह की स्थिति बीच रास्ते में कहीं उत्पन्न ना हो, इस बारे में भी निर्णय लिया गया.

No comments