——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानीः सेवा सेतु शिविर में हुआ फौती नामांतरण का निराकरण, नथु प्रसाद को मिली राहत

तहसील स्तर पर आयोजित सेवा सेतु शिविरों में आमजनों की समस्याओं का हो रहा निराकरण अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026,  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत त...




तहसील स्तर पर आयोजित सेवा सेतु शिविरों में आमजनों की समस्याओं का हो रहा निराकरण


अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026,  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तहसील स्तर पर आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविर आमजनों की राजस्व सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर लोगों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरगवां निवासी श्री नथु प्रसाद के फौती नामांतरण से संबंधित आवेदन का निराकरण होने से उन्हें राहत मिली है।


श्री नथु प्रसाद ने फौती नामांतरण के लिए दरिमा तहसील में आयोजित सेवा सेतु शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अमले द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर प्रकरण का निराकरण किया गया। लंबे समय से लंबित कार्य का समाधान शिविर के माध्यम से होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की।


’शिविर में आवेदन देकर मिला समाधान’

नथु प्रसाद ने बताया कि फौती नामांतरण से संबंधित कार्य के लिए उन्होंने सेवा सेतु शिविर में आवेदन किया था। आवेदन पर कार्यवाही करते हुए उनकी समस्या का निराकरण कर दिया गया। उन्होंने सेवा सेतु शिविर के माध्यम से मिली सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


’तहसील स्तर पर आमजनों तक पहुंच रही सेवाएं’

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तहसील स्तर पर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजनों से विभिन्न सेवाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक विभागीय सेवाएं शिविर के माध्यम से प्राप्त हो रही हैं।


No comments