——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सिंगापुर से छत्तीसगढ़ के लिए 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, कौशल विकास पर भी हुआ करार

ITE Education Services के साथ एमओयू, Valency International छत्तीसगढ़ में 350 करोड़ से बनाएगी एग्रो-फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब रायपुर, ...




ITE Education Services के साथ एमओयू, Valency International छत्तीसगढ़ में 350 करोड़ से बनाएगी एग्रो-फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब

रायपुर, 6 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ को कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां मिलीं। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण देने के लिए सिंगापुर की ITE Education Services के साथ एमओयू हुआ। वहीं Valency International Pte Ltd ने छत्तीसगढ़ में एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब स्थापित करने के लिए 350 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस तरह सिंगापुर यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को मिले एफडीआई निवेश प्रस्तावों की कुल राशि बढ़कर 43,600 करोड़ रुपए हो गई है।

मुख्यमंत्री साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात कर निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर संवाद किया।

छत्तीसगढ़ ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नामांकन पर Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में भी भाग लिया।

उद्योगों की जरूरत के मुताबिक तैयार होंगे युवा

मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ सरकार और ITE Education Services के बीच तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण को लेकर समझौता हुआ। मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने ITE कॉलेज का दौरा कर उसके उद्योग आधारित प्रशिक्षण मॉडल को समझा।

सिंगापुर में Cisco, BYD और Singapore Airlines जैसी कंपनियां ITE कॉलेजों के साथ मिलकर पाठ्यक्रम तैयार करने, प्रशिक्षण देने और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग करती हैं। इसी मॉडल का लाभ छत्तीसगढ़ में लेने की तैयारी है। इससे उद्योगों की जरूरत के मुताबिक पाठ्यक्रम तैयार करने, प्रशिक्षकों की क्षमता बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “निवेश से उद्योग आते हैं और कुशल युवा उन उद्योगों की ताकत बनते हैं। सिंगापुर ने कौशल विकास का सफल मॉडल तैयार किया है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक आधुनिक प्रशिक्षण मिले और वे अपने प्रदेश में ही बेहतर करियर बना सकें।”

किसानों की उपज का प्रदेश में होगा मूल्य संवर्धन

मुख्यमंत्री साय ने सिंगापुर की Valency International Pte Ltd को छत्तीसगढ़ में 350 करोड़ रुपए के निवेश के लिए आमंत्रित किया। 22 देशों में कारोबार करने वाली यह कंपनी प्रदेश में एकीकृत एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी।

इस हब में काजू, तिल, दलहन और मूंगफली की प्रोसेसिंग की जाएगी। इससे किसानों की उपज का प्रदेश में ही मूल्य संवर्धन होगा, नए बाजार उपलब्ध होंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

सिंगापुर के विदेश मंत्री से विकास साझेदारी पर चर्चा

मुख्यमंत्री साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। सिंगापुर की विशेषज्ञता और अनुभव का छत्तीसगढ़ के विकास में उपयोग कैसे किया जा सकता है, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ।

15 से अधिक वैश्विक कंपनियों से निवेश पर संवाद

सीईओ राउंडटेबल में मुख्यमंत्री साय ने 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इनमें TCS, SMBC, Tolaram Group, Agrocorp, Indian Ocean Group और Blue Aqua प्रमुख रूप से शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने कंपनियों को छत्तीसगढ़ की निवेश-अनुकूल नीतियों, सुधारों और कारोबारी माहौल की जानकारी दी। बैठक में टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, एग्रीबिजनेस, एक्वाकल्चर और फूड सेक्टर में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

AI और डिजिटल फाइनेंस में प्रशिक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री ने Global Finance & Technology Network (GFTN) के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। इसमें ग्रुप सीईओ Sopnendu Mohanty, इंडिया, एशिया, जापान एवं ASEAN के सीईओ James Boey और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर Anthony Thomas सहित उनकी टीम शामिल हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़ के युवाओं को AI और डिजिटल फाइनेंस में प्रशिक्षण देने, प्रदेश के स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने और नई तकनीकों के लिए टेक लैब स्थापित करने में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

निवेश प्रस्तावों, कौशल विकास के समझौते और वैश्विक कंपनियों के साथ हुई बैठकों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न हुई। यात्रा से छत्तीसगढ़ के लिए निवेश के साथ कौशल, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के नए अवसर सामने आए हैं। प्रतिनिधिमंडल 7 अक्टूबर को रायपुर लौटेगा।


No comments