——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ के 309 पारंपरिक वैद्यों को प्रमाण पत्र, औषधीय ज्ञान के संरक्षण पर जोर

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और औषधीय ज्ञान को संरक्षित करने की दिशा में प्रदेश के छह जिलों के 309 पार...



रायपुर, 25 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और औषधीय ज्ञान को संरक्षित करने की दिशा में प्रदेश के छह जिलों के 309 पारंपरिक वैद्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की ओर से कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वैद्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। बोर्ड ने 31 मार्च 2027 तक प्रदेश के एक हजार पारंपरिक वैद्यों के प्रमाणन का लक्ष्य रखा है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पारंपरिक वैद्यों का ज्ञान छत्तीसगढ़ की अमूल्य विरासत है। औषधीय वनस्पतियों की पहचान और उनके उपयोग से जुड़ा यह ज्ञान पीढ़ियों के अनुभवों पर आधारित है। इसे व्यवस्थित रूप से दर्ज कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।

उन्होंने औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देते हुए अधिकारियों को पंचायतों की उपलब्ध भूमि, घरों की बाड़ियों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर इनके रोपण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

मंत्री कश्यप ने कहा कि स्थानीय वन उत्पादों, औषधीय पौधों और पारंपरिक खाद्य पदार्थों की बेहतर ब्रांडिंग, प्रसंस्करण और विपणन से ग्रामीण समुदायों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने साल बीज सहित अन्य वन उत्पादों का मूल्य बढ़ाने तथा कोदो, कुटकी और रागी जैसे पारंपरिक अनाज के पोषण संबंधी महत्व को देखते हुए इनके उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही।


कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम, उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, पारंपरिक वैद्य और वन विभाग व बोर्ड के अधिकारी उपस्थित थे।


No comments