——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बस्तर में वनोपज से बनी 20,700 वर्गफीट की रंगोली ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया अवलोकन

रायपुर, 24 अक्टूबर। बस्तर की जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा की झलक शुक्रवार को जगदलपुर के लालबाग मैदान में देखने को मिली। यहां वन विभाग...




रायपुर, 24 अक्टूबर। बस्तर की जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा की झलक शुक्रवार को जगदलपुर के लालबाग मैदान में देखने को मिली। यहां वन विभाग ने वनोपज और अनाज से 20,700 वर्गफीट क्षेत्र में विशाल रंगोली तैयार की, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने प्रमाणित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य अतिथियों ने इस कलाकृति का अवलोकन किया।

राष्ट्रपति के बस्तर दशहरा के अवसर पर जगदलपुर आगमन के दौरान तैयार की गई इस रंगोली में 15 से अधिक प्रकार की वनोपज और अनाज का इस्तेमाल किया गया। इसके जरिए बस्तर के जंगलों, वनवासी जीवन, जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और राष्ट्रपति के स्वरूप को उकेरा गया। स्थानीय वनोपज को रंगों के रूप में इस्तेमाल करना इस कलाकृति की खास विशेषता रही।

वन विभाग की इस प्रस्तुति के माध्यम से बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्र की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया। रंगोली में उपयोग की गई वनोपज वनवासी समुदायों की आजीविका, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी है। इसके जरिए स्थानीय संसाधनों के महत्व और पारंपरिक ज्ञान को भी रेखांकित किया गया।

बस्तर दशहरा अपनी विशिष्ट जनजातीय परंपराओं और सामुदायिक सहभागिता के लिए देशभर में पहचान रखता है। इस अवसर पर तैयार की गई विशाल रंगोली ने प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय कला के समन्वय को दर्शाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर जगदलपुर पहुंची थीं। उन्होंने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और मुरिया दरबार में शामिल होने के बाद लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments