रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन विद्यालय ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में ‘प...
रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन विद्यालय ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में ‘परिचय 2026’ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत और नृत्य के बीच विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और नए साथियों के साथ परिचय बढ़ाया।
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के. पी. यादव, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलसचिव गोकुलानंद पांडा और व्यवसाय एवं प्रबंधन अध्ययन विद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता उपस्थित रहे। प्राध्यापकों और संकाय सदस्यों ने भी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिभा के आधार पर विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। सामूहिक केक कटिंग के बाद संगीत और नृत्य का दौर चला, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक एवं पाठ्येतर गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का संदेश दिया।
‘परिचय 2026’ ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से जोड़ने और उनके बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments