कोपलवाणी में सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम, बच्चों को ड्राइंग शीट और रंग सामग्री भेंट की रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइब्रेरी स...
कोपलवाणी में सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम, बच्चों को ड्राइंग शीट और रंग सामग्री भेंट की
रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस विभाग ने सामाजिक सहभागिता के तहत ‘उमंग 2026’ कार्यक्रम का आयोजन कोपलवाणी, सेमरिया में किया। इसमें विद्यार्थियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया और बातचीत, मनोरंजक गतिविधियों के जरिए खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बच्चों को उपहार स्वरूप ड्राइंग शीट और रंग सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. कल्पना चन्द्राकर ने किया। उन्होंने सामाजिक सहभागिता का महत्व बताया। डॉ. प्रमोद कुमार ने विश्वविद्यालय की सामाजिक पहल और प्रयासों की जानकारी साझा की।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. डॉ. के.पी. यादव, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांढ और कुलसचिव गोकुलानंदा पंडा ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सहायक प्राध्यापक संजय शाहजीत और ओमलता साहू का विशेष सहयोग रहा।


" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments