——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा ‘आंगन मिलन’, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, माताओं को पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी; दूरस्थ क्षेत्रों के केंद्रों में भी पहुंची पहल रायपुर, ...



सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों से संवाद, माताओं को पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी; दूरस्थ क्षेत्रों के केंद्रों में भी पहुंची पहल

रायपुर, 29 सितंबर 2026। नारायणपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को बच्चों की चहल-पहल और पारंपरिक आयोजनों से गुलजार रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अमगांव, बेलगांव, ओरछा, कोहकामेटा, बेनुर और छोटेडोंगर समेत दूरस्थ क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नगर पालिका क्षेत्र के बांग्लापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में हुए मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंगोली के जरिए बच्चों के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार का संदेश भी दिया गया।

बच्चों से बातचीत, जाना उनका हाल

कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने बच्चों से बातचीत कर उनका परिचय लिया और उनकी रुचियों व गतिविधियों के बारे में जाना। कार्यक्रम के जरिए यह संदेश दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ पोषण आहार बांटने की जगह नहीं, बल्कि बच्चों के शुरुआती विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य की बुनियाद तैयार करने वाले केंद्र हैं।

गोद भराई और अन्नप्राशन ने जोड़ा संस्कार और पोषण

‘आंगन मिलन’ में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह पूरे कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, जरूरी सावधानियों और संतुलित आहार की जानकारी दी गई। वहीं अन्नप्राशन के जरिए शिशुओं के लिए समय पर पूरक आहार शुरू करने के महत्व को बताया गया।

टीकाकरण और योजनाओं की दी जानकारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं और अभिभावकों को टीकाकरण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिक्षा तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य, पार्षद और महिला जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में भी आने वाले दिनों में ऐसे सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से बच्चों और परिवारों तक पहुंचाना है।


No comments