——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नवा रायपुर में कल से गोल्फ का रोमांच, सीएम साय करेंगे ओपन का शुभारंभ

फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का आगाज, कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जौहल रहेंगे मौजूद राय...



फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का आगाज, कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जौहल रहेंगे मौजूद

रायपुर, 14 सितंबर 2026। नवा रायपुर को गोल्फ और खेल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का आगाज 15 सितंबर से होगा। फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजन में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव तथा डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनदीप जौहल भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय स्तर के खेल दिग्गजों की मौजूदगी से प्रतियोगिता को नई पहचान मिलने के साथ छत्तीसगढ़ में गोल्फ और खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सेरेमोनियल टी-ऑफ से होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय शाम 3:05 बजे सेरेमोनियल टी-ऑफ के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और अतिथि गोल्फ खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे तथा प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री और आयोजन से जुड़े अतिथि मीडिया से संवाद करेंगे।

खेल पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का उद्देश्य प्रदेश में गोल्फ के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना है। आयोजन के जरिए नवा रायपुर की आधुनिक अधोसंरचना और खेल सुविधाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

गोल्फ जैसे बड़े आयोजन से नवा रायपुर को आधुनिक खेल और खेल पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। देशभर के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और पर्यटकों का आकर्षण बढ़ने के साथ प्रदेश में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ नवा रायपुर की खेल क्षमता, आधुनिकता और उभरती खेल संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन होगा।


No comments