राहत-बचाव में किसी तरह की कमी न रहे, अधिकारियों को सुरक्षा, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश रायपुर। बाढ़ और जलभराव से...
राहत-बचाव में किसी तरह की कमी न रहे, अधिकारियों को सुरक्षा, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
रायपुर। बाढ़ और जलभराव से प्रभावित सुकमा का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सुकमा पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति देखी और राहत केंद्रों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों से राहत और सुविधाओं को लेकर जानकारी ली तथा जिला प्रशासन से बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों और प्रभावित परिवारों को दी जा रही सहायता की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। प्रभावित लोगों की सुरक्षा के साथ भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। प्रशासन हरसंभव मदद और राहत पहुंचाने के लिए तत्पर रहे।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments