रायपुर, 12 सितंबर। निर्माण श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने के लिए मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन...
रायपुर, 12 सितंबर। निर्माण श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने के लिए मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। 11 और 12 सितंबर को आयोजित सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधि निर्माण श्रमिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर भविष्य देने की योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन कर रहे हैं।
केंद्र और राज्यों के मंत्री-अधिकारी हुए शामिल
सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और छत्तीसगढ़ के श्रम सचिव हिम शिखर गुप्ता समेत विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ की ओर से भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह और मंडल सचिव गिरीश रामटेके ने प्रतिनिधित्व किया।
योजनाओं और नवाचारों पर साझा किए अनुभव
सम्मेलन में राज्यों ने निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं, बेहतर कार्यप्रणालियों और नए नवाचारों की जानकारी साझा की। साथ ही श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।
सम्मेलन को देश के निर्माण श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments