——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अंबिकापुर की सड़क का वीडियो वायरल, सीएम साय ने लिया संज्ञान

कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर तत्काल सुधार के निर्देश, सभी जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की निगरानी के आदेश रायपुर, 14 सितंबर। अंबिकापुर के ख...



कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर तत्काल सुधार के निर्देश, सभी जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की निगरानी के आदेश

रायपुर, 14 सितंबर। अंबिकापुर के खरसिया चौक की बदहाल सड़क का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर चर्चा कर सड़क की स्थिति की जानकारी ली और तत्काल निरीक्षण कर जरूरी सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने खरसिया चौक की सड़क के बड़े गड्ढों को भरने, समतलीकरण और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां यातायात का दबाव अधिक है, वहां पुलिस और यातायात विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

मानसून में सड़कें चलने लायक रहें

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की नियमित निगरानी करें। जरूरत के अनुसार स्वयं मौके पर जाकर स्थिति देखें और संबंधित विभागों व निर्माण एजेंसियों से समन्वय कर सड़कों को आवागमन योग्य बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। जहां सड़क क्षतिग्रस्त होने, निर्माण कार्य, पुल-पुलिया के आसपास कटाव, जलभराव या किसी अन्य कारण से आवागमन प्रभावित होने की आशंका हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। जरूरत के अनुसार चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

गड्ढे भरने और जल निकासी पर प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। निर्माणाधीन या बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों पर गड्ढे भरने, समतलीकरण और जल निकासी समेत जरूरी अंतरिम सुधार प्राथमिकता से किए जाएं। स्थायी निर्माण में मौसम के कारण दिक्कत होने पर भी सड़क को चलने योग्य बनाए रखने के सभी उपाय किए जाएं।

उन्होंने कहा कि सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय या किसी अन्य एजेंसी की हो, जिला प्रशासन संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर समस्या का तत्काल समाधान कराए। कलेक्टर अधिक यातायात दबाव वाली प्रमुख सड़कों और निर्माणाधीन मार्गों को चिन्हांकित कर उनकी स्थिति की नियमित समीक्षा करें।

बारिश के बाद निर्माण कार्यों में तेजी

मुख्यमंत्री साय ने वर्षा ऋतु समाप्त होते ही निर्माणाधीन और स्वीकृत सड़क कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के साथ कार्ययोजना बनाकर सड़क निर्माण और स्थायी मरम्मत के काम गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण के कारण लोगों को लंबे समय तक असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।


No comments