——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चार साल बाद बना आधार, 75 वर्षीय किसान के लिए खुले सरकारी योजनाओं के रास्ते

रायपुर, 12 सितंबर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पंचायत झलपी निवासी 75 वर्षीय कृषक वासुदेव गुप्ता की चार साल पुरानी आधार संबंधी समस्या...



रायपुर, 12 सितंबर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पंचायत झलपी निवासी 75 वर्षीय कृषक वासुदेव गुप्ता की चार साल पुरानी आधार संबंधी समस्या का प्रशासन ने समाधान कर दिया। तकनीकी अड़चनों के कारण उनका आधार बार-बार निरस्त हो रहा था। अब आधार अपडेट होने के बाद वे कई शासकीय योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

चार साल तक आधार केंद्रों के चक्कर

वासुदेव गुप्ता ने आधार बनवाने के लिए पिछले चार वर्षों में क्षेत्र के कई केंद्रों पर नामांकन कराया। हर बार तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त हो जाता था। उन्होंने अंबिकापुर के सेवा केंद्र में भी प्रयास किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

प्रशासन ने तकनीकी अड़चन दूर की

मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी की पहल पर इसे प्राथमिकता से लिया गया। जिला टीम और संबंधित तकनीकी कार्यालयों ई-डीएम, डीसी और एमटीओ ने मामले की जांच की। समन्वय के बाद आधार संबंधी समस्या दूर कर दस्तावेज तैयार कर वासुदेव गुप्ता को सौंप दिया गया।

अब धान बेचने से लेकर पेंशन तक का रास्ता साफ

आधार अपडेट होने के बाद वासुदेव गुप्ता एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीयन करा सकेंगे। इससे धान विक्रय के साथ कृषि योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। इसके अलावा पेंशन, राशन कार्ड की ई-केवाईसी, बैंकिंग और ऋण संबंधी प्रक्रियाएं भी आसान होंगी।

प्रशासन का कहना है कि ऐसे तकनीकी कारणों से लंबित मामलों की पहचान कर उनका निराकरण किया जा रहा है, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

No comments