रायपुर। मिशन अमृत 2.0 के तहत अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में 7 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपए की लागत से आधुनिक उद्यान विकसित किए जाएंगे। तीनों ...
रायपुर। मिशन अमृत 2.0 के तहत अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में 7 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपए की लागत से आधुनिक उद्यान विकसित किए जाएंगे। तीनों शहरों में बनने वाले उद्यानों में कुल 8,732 पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए प्ले-एरिया, युवाओं व नागरिकों के लिए ओपन जिम, पाथवे, बैठक-स्थल, गज़ेबो, टॉयलेट और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं होंगी। निर्माण एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शहरों में हरियाली बढ़ाने के साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशन में स्वीकृत इन परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी होगी।
मुंगेली में सबसे बड़ा उद्यान
अहिवारा: वार्ड-1 के शीतला मंदिर क्षेत्र में 0.52 एकड़ में 2 करोड़ 7 लाख 48 हजार रुपए से उद्यान बनेगा। यहां 2,115 पौधे लगाए जाएंगे।
मुंगेली: पेंड्राकांपा के महाराणा प्रताप वार्ड में 3.08 एकड़ में 3 करोड़ 52 लाख 32 हजार रुपए से उद्यान विकसित होगा। यह तीनों में सबसे बड़ा होगा। यहां 4,453 पौधे लगाए जाएंगे।
कांकेर: वार्ड-9 के श्रीराम नगर में 0.72 एकड़ में 1 करोड़ 69 लाख 44 हजार रुपए से उद्यान बनेगा। यहां 2,164 पौधे लगाए जाएंगे।
निर्माण पूरा होने के बाद पांच साल तक चयनित एजेंसी इन उद्यानों का संचालन और संधारण करेगी। विभाग ने निर्माण कार्य गुणवत्ता और तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments