——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बलरामपुर में 6968 परिवारों ने नए पक्के घर में किया गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सभी विकासखंडों में हुआ सामूहिक गृह प्रवेश, पक्की छत के साथ परिवारों को मिला सुरक्षा और सम्मान रायपु...



प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सभी विकासखंडों में हुआ सामूहिक गृह प्रवेश, पक्की छत के साथ परिवारों को मिला सुरक्षा और सम्मान

रायपुर, 12 सितंबर 2026। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 6968 परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल 2026 से अब तक पूर्ण हुए इन आवासों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम 11 सितंबर को जिलेभर में उत्साह के साथ आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान शुरू होने से पहले हजारों परिवारों का पक्के घर में प्रवेश जिले की बड़ी उपलब्धि बन गया।

पूजा-अर्चना के बाद सौंपी घरों की चाबी

जिले के सभी विकासखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाज और पूजा-अर्चना के साथ हितग्राहियों को नए घरों की चाबियां सौंपी गईं। वर्षों से कच्चे मकानों और झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के लिए यह पल भावुक होने के साथ ही सम्मान और खुशी से भरा रहा।

रामचन्द्रपुर में सबसे ज्यादा 2276 आवास

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत रामचन्द्रपुर विकासखंड में सबसे ज्यादा 2276 आवास पूर्ण हुए हैं। इसके अलावा वाड्रफनगर में 1772, कुसमी में 1215, बलरामपुर में 1142, राजपुर में 353 और शंकरगढ़ में 210 आवास पूरे कराए गए हैं।

पक्का घर सुरक्षा और सम्मान का आधार

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने गृह प्रवेश करने वाले परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि पक्का आवास केवल ईंट-गारे का ढांचा नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर पात्र परिवार को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास मिले और शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने हितग्राहियों से आवास के साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को शेष स्वीकृत आवासों को प्राथमिकता से पूरा करने और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

नए घर में प्रवेश करने वाले हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। हितग्राहियों ने सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भागीदारी और विकसित भारत 2047 के संकल्प में योगदान देने की बात कही।

प्रशासन के मार्गदर्शन और मैदानी अमले की लगातार निगरानी में आवास निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे किए गए। पक्की छत मिलने से खुश परिवारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद जताया। प्रशासन ने शेष स्वीकृत आवासों को भी जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का भरोसा दिलाया।

No comments