राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 91.20 करोड़ और कृषि उन्नति योजना में 90.79 करोड़ की दूसरी मद जारी; शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्री रामविचार...
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 91.20 करोड़ और कृषि उन्नति योजना में 90.79 करोड़ की दूसरी मद जारी; शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम को दी बधाई
रायपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों से जुड़े विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने 181.99 करोड़ रुपये की दूसरी मद की राशि जारी की है। इसमें राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 91.20 करोड़ और कृषि उन्नति योजना के तहत 90.79 करोड़ रुपये शामिल हैं। राशि मिलने से प्रदेश में कृषि से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।
राष्ट्रीय कृषि मंत्रियों के सम्मेलन ‘रबी अभियान 2026’ के दौरान 28 और 29 सितंबर को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ के लिए राशि जारी किए जाने की जानकारी देते हुए नेताम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कृषि योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
केंद्र से मिली यह राशि प्रदेश में कृषि क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों पर खर्च की जाएगी। इससे कृषि योजनाओं को गति देने के साथ किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और राज्यों के साथ मिलकर कृषि के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ सरकार राशि का समयबद्ध और प्रभावी उपयोग करते हुए इसका अधिकतम लाभ किसानों तक पहुंचाएगी।
नेताम बोले- समन्वय से कृषि को नई गति
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ के कृषि विकास और किसानों के हित में राशि जारी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश के कृषि क्षेत्र को नई गति मिल रही है।
उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि का उपयोग कृषि क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और किसानों को विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने में किया जाएगा।
रबी अभियान में कृषि की आगामी रणनीति पर मंथन
देशभर के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन ‘रबी अभियान 2026’ 28 और 29 सितंबर को आयोजित किया गया। सम्मेलन में कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों, किसानों के हित में संचालित योजनाओं और कृषि विकास की आगामी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात हुई और प्रदेश के कृषि विकास के लिए जारी राशि की जानकारी दी गई।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments