——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

विशेष लेख: सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, रक्तदान से लेकर स्वच्छता और जल ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, रक्तदान से लेकर स्वच्छता और जल संरक्षण तक 25 सेवा गतिविधियां होंगी



धनंजय राठौर
संयुक्त संचालक, जनसंपर्क, रायपुर

रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला एक महीने का देशव्यापी अभियान है। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा और विकास से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के साथ जनसेवा की गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके तहत रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, स्कूलों में प्रतियोगिताएं सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेने, केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

25 सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक

अभियान के दौरान नागरिकों को रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परीक्षण, जल संरक्षण और डिजिटल साक्षरता जैसी 25 सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। नागरिकों से कम से कम 25 मिनट श्रमदान करने की अपील की गई है। श्रमदान की फोटो या वीडियो माई भारत पोर्टल पर अपलोड करने पर डिजिटल प्रमाण-पत्र मिलेगा।

पांच संभागीय मुख्यालयों में ‘नमो सेवा गाथा’

17 सितंबर 2026 को विशेष कार्यक्रम के रूप में ‘आशीर्वाद का दीया’ और ‘नमो सेवा गाथा’ का आयोजन प्रस्तावित है। संभागीय मुख्यालय रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर (सरगुजा) और जगदलपुर (बस्तर) के ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन से समन्वय कर प्रस्तावित तिथि के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

‘नमो सेवा गाथा’ के तहत स्थानीय कलाकारों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक और नृत्य नाटिका सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविर और ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ जैसी अभिनव गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इन गतिविधियों का संचालन शासकीय विभागों के साथ नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भी किया जाएगा। सभी आयु वर्ग की महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रतिष्ठित व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, स्वैच्छिक संगठन, शैक्षणिक संस्थाएं, स्वयं-सहायता समूह, युवा, महिलाएं और आम नागरिक इसमें सक्रिय रूप से जुड़ेंगे।

कब से कब तक चलेगा अभियान

अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, जबकि 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होंगे। 17 अक्टूबर 2026 को बड़े कार्यक्रम के साथ अभियान का समापन किया जाएगा।

प्रदेशभर में होंगे सेवा कार्यक्रम

17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सरकारी और निजी स्कूलों में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, प्रदर्शनियां, सेमिनार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। ब्लॉक स्तर पर ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद दी जाएगी।

‘आंगन का उत्सव’ में पोषण और महिला-बाल कल्याण पर जोर

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी जाएगी।

कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान भी किया जाएगा। महिलाओं, बच्चों और परिवारों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

‘कहानी बदलाव की’ में सामने आएंगी सफलता की वास्तविक कहानियां

अभियान के दौरान ‘कहानी बदलाव की’ पहल के तहत शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की वास्तविक सफलता की कहानियों का संकलन किया जाएगा। इन कहानियों के माध्यम से बताया जाएगा कि सरकारी योजनाओं का प्रभाव किस तरह आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

हितग्राहियों की सफलता की कहानियां अन्य पात्र नागरिकों को भी योजनाओं का लाभ लेने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

‘विकसित भारत’ पर रहेगा जोर

स्कूलों में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ‘नमो सेवा’ के तहत नुक्कड़ नाटक और आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यों, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में आए बदलावों की कहानी को सरल, भावनात्मक और संगीतपूर्ण नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेशभर के स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे।

50 बदलाव वाले स्थानों का दौरा

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत करीब 50 ऐसे स्थान चुने जाएंगे, जिन्हें भाजपा मोदी सरकार के दौर में हुए बदलाव का उदाहरण मानती है। इनमें गुजरात की GIFT City और बस्तर जैसे स्थान शामिल हैं। सोशल मीडिया क्रिएटर्स को भी इन जगहों पर ले जाने की योजना है।

17 अक्टूबर को होगा बड़ा समापन

अभियान के अंतिम दिन ‘जनसेवक महाकुंभ’ आयोजित किया जाएगा। इसमें पंचायत से संसद तक के करीब 1.25 लाख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की योजना है। इस दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ की सभी छह कड़ियां गाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।


No comments