——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

13.96 लाख ग्रामीण महिलाएं बनीं लखपति दीदी, लक्ष्य से 79% ज्यादा उपलब्धि

लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तीसरी बैठक में आय बढ़ाने और स्थायी आजीविका से जोड़ने पर जोर रायपुर, 23 सितंबर 2026। छत...



लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तीसरी बैठक में आय बढ़ाने और स्थायी आजीविका से जोड़ने पर जोर

रायपुर, 23 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में लखपति महिला पहल के तहत 13.96 लाख ग्रामीण महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। भारत सरकार ने वर्ष 2023-26 के लिए राज्य में 7.82 लाख ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया था। इसके मुकाबले अब तक 13.96 लाख महिलाएं इस दायरे में आ चुकी हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 179 प्रतिशत है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ द्वारा संचालित इस पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तीसरी बैठक मंगलवार को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में हुई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के 27 विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में ‘बिहान’ के मिशन संचालक अश्वनी देवांगन ने लखपति महिला पहल के तहत प्रदेश में संचालित गतिविधियों और अब तक की प्रगति की जानकारी दी।

विभागों के समन्वय से बढ़ाई जाएगी महिलाओं की आय

बैठक में विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण के जरिए स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। महिलाओं को स्वरोजगार, आर्थिक गतिविधियों और स्थायी आजीविका के साधनों से जोड़कर उनकी वार्षिक आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के प्रयासों को और गति देने पर जोर दिया गया।

स्थायी आजीविका से जोड़ने पर फोकस

लखपति महिला पहल का उद्देश्य ग्रामीण स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अलग-अलग आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय में लगातार वृद्धि करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। बैठक में इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


No comments