रायपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंद...
रायपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अब माघ पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश रहेगा। साथ ही इस दिन मदिरा बिक्री भी बंद रखी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य अलंकरण समारोह में संत रविदास के नाम पर एक नया राज्य पुरस्कार स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के प्रेरणास्रोत हैं, इसलिए उनके नाम पर सम्मान शुरू किया जाएगा।
नया रायपुर में बनेगा संत रविदास चौक
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नया रायपुर में एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही उनके संदेश को छत्तीसगढ़ विधानसभा में अंकित कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू हुआ यह अभियान फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जारी रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments