——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस: 17 लोग घायल, सरकार ने जांच के दिए आदेश

नई दिल्ली। फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान गंभीर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। घटना में 17 लोग घ...



नई दिल्ली। फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान गंभीर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। घटना में 17 लोग घायल हुए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश देते हुए कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और घटना के हर पहलू की तकनीकी जांच की जाएगी।

सुरक्षित उतरा विमान

मंत्रालय के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379, एयरबस A320 (VT-EXO) विमान से फुकेत से दिल्ली आ रही थी। उड़ान के दौरान अचानक तेज टर्बुलेंस के कारण विमान की ऊंचाई में अप्रत्याशित बदलाव आया। हालांकि पायलटों ने स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया और विमान की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।

17 लोग घायल, कई का इलाज जारी

विमान में 137 यात्री (तीन बच्चों सहित) और आठ क्रू सदस्य सवार थे। शुरुआत में आठ यात्रियों और चार केबिन क्रू को अस्पताल भेजा गया था। बाद में एयर इंडिया ने पुष्टि की कि घटना में 13 यात्री और चार क्रू सदस्य, यानी कुल 17 लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

मंत्री ने लिया हालचाल

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने घायलों का हालचाल लिया और अधिकारियों को सभी प्रभावित यात्रियों को आवश्यक चिकित्सा एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराई जाएगी।

ब्लैक बॉक्स और तकनीकी जांच होगी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विमान के ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) सहित सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

No comments