——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

'मुस्कुराता बस्तर' थीम पर कार्टून कार्यशाला, छात्र सीखेंगे कैरिकेचर और रचनात्मक अभिव्यक्ति

रायपुर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर में स्कूली विद्यार्थि...




रायपुर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए 'मुस्कुराता बस्तर' थीम पर विशेष कार्टून कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को कार्टून और कैरिकेचर कला का प्रशिक्षण देने के साथ बस्तर की संस्कृति, पर्यटन और लोकजीवन को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना है।

आयोजकों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, बस्तर दशहरा सहित क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को कार्यशाला की थीम से जोड़ा गया है, ताकि विद्यार्थी इन विषयों को कार्टून कला के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत कर सकें।

कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में दिल्ली के वरिष्ठ कार्टूनिस्ट माधव जोशी और पुणे के प्रसिद्ध कैरिकेचर कलाकार शुभम जिंदे लाइव डेमो के जरिए ऑन-द-स्पॉट कार्टून और कैरिकेचर बनाने का प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों को कार्टून कला के सामाजिक महत्व, रचनात्मक संभावनाओं और रोजगार के अवसरों की भी जानकारी दी जाएगी।

आयोजकों का कहना है कि इस पहल से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा और बस्तर की सकारात्मक पहचान को देशभर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। 'मुस्कुराता बस्तर' अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, लोक परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर से रचनात्मक रूप से जोड़ना है।

No comments