——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश

 ऑनलाइन यूजी काउंसिलिंग-2026 हेतु प्रथम चरण के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक रायपुर, 19 जुलाई 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायप...



 ऑनलाइन यूजी काउंसिलिंग-2026 हेतु प्रथम चरण के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक

रायपुर, 19 जुलाई 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बी.टेक. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संचालित ऑनलाइन यूजी काउंसिलिंग-2026 के प्रथम चरण हेतु ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026, रात्रि 11:00 बजे निर्धारित है।

काउंसिलिंग में वे अभ्यर्थी पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं गणित तथा अंग्रेजी विषय सहित) उत्तीर्ण की हो तथा पी.ई.टी.-2026, जेईई-मेन्स-2026 अथवा 12वीं (गणित समूह) के आधार पर प्रवेश के इच्छुक हों। छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के पात्र अभ्यर्थी भी ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को प्रवेश विश्वविद्यालय के प्रवेश नियम-2026 के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग उपरांत उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध  30 जुलाई 2026 को आयोजित काउंसिलिंग के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची 23 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी तथा 24 जुलाई  से 30 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश की कार्यवाही संपन्न की जाएगी।
अभ्यर्थी अंतिम समय की तकनीकी असुविधा से बचने हेतु अपना ऑनलाइन पंजीयन समय रहते पूर्ण करें। प्रवेश संबंधी विज्ञापन, काउंसिलिंग समय-सारणी, दिशा-निर्देश, सीटों का विवरण एवं अन्य आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर उपलब्ध है।

No comments