रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन "ट्रांसफॉर्मिंग लाइब्रेरिज थ्रू आ...
रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन "ट्रांसफॉर्मिंग लाइब्रेरिज थ्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फॉर विकसित भारत-2047" का सफल समापन हुआ। सम्मेलन में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका, डिजिटल नवाचार और विकसित भारत-2047 के विजन पर विशेषज्ञों ने व्यापक चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विभागाध्यक्ष एवं सम्मेलन संयोजक डॉ. कल्पना चंद्राकर ने विभाग की उपलब्धियों और सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में एआई तकनीक पुस्तकालयों के स्वरूप और कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव लाएगी।
मुख्य अतिथि डॉ. अमित केशव, प्रोफेसर, केमिकल इंजीनियरिंग, एनआईटी रायपुर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील कुमार सतपथी, डिप्टी लाइब्रेरियन, एनआईटी रायपुर ने एआई आधारित पुस्तकालय सेवाओं, मशीन लर्निंग और डेटा सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में तकनीक और डिजिटल साक्षरता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी तथा आधुनिक एआई टूल्स से लैस पुस्तकालय इस दिशा में क्रांतिकारी बदलाव का माध्यम बनेंगे।
सम्मेलन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए शोधार्थियों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने एआई आधारित लाइब्रेरी सेवाएं, ओपन एक्सेस, डिजिटल नॉलेज मैनेजमेंट, नैतिक चुनौतियां तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 जैसे विषयों पर 40 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए।
तकनीकी सत्रों में डॉ. सुनील कुमार सतपथी, डॉ. मो. शोएब अंसारी, डॉ. सैयद शाज हुसैन, डॉ. नवनीत कुमार शर्मा, डॉ. अभय चौरसिया तथा डॉ. मृदु साहू सहित विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से प्रतिभागियों को एआई और पुस्तकालय विज्ञान के नवीन आयामों से अवगत कराया।
सम्मेलन के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, उपकुलपति डॉ. दीपिका ढांड तथा कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने आयोजन समिति के सह-संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार, समन्वयक डॉ. साहित्यांजलि चंद्र एवं श्री संजय शाहजीत सहित सहायक प्राध्यापक ओमलता साहू, लुकेश मिर्चे, असिस्टेंट लाइब्रेरियन शशिकांत कोसरे और पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments