——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रचनात्मकता का रंगमंच बना मैट्स यूनिवर्सिटी, ‘द डिजाइन फेस्ट 2026’ में छात्रों ने बिखेरे नवाचार के रंग

रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी “THE DESIGN FEST 2026” का शुभार...







रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के मैट्स स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी “THE DESIGN FEST 2026” का शुभारंभ सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। 29 जून से 1 जुलाई तक चलने वाले इस आयोजन में फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने आधुनिक डिजाइन सोच, तकनीकी दक्षता और रचनात्मक कल्पनाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, डायरेक्टर जनरल श्री प्रीयेश पगारिया, कुलपति डॉ. के. पी. यादव, प्रो वाइस चांसलर डॉ. दीपिका ढांढ तथा रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पांडा मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष श्रीमती परविंदर कौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।

प्रदर्शनी के पहले दिन इंटीरियर डिजाइनिंग के विद्यार्थियों के थीम आधारित प्रोजेक्ट आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने जापानी और स्कैंडिनेवियन डिजाइन शैली के समन्वय से तैयार ‘जापांडी स्टाइल’ रेजिडेंशियल इंटीरियर प्रस्तुत किया, जिसमें सादगी, प्राकृतिक सामग्री, स्वच्छ रेखाओं और शांत वातावरण को प्रमुखता दी गई।

द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने ‘नेचर कैफे’ की अवधारणा पर आधारित बायोफिलिक रेस्टोरेंट डिजाइन प्रदर्शित किया। इसमें पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उपयोग के साथ बायोफिलिक डिजाइन के प्रमुख सिद्धांतों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित आकर्षक बुटीक इंटीरियर डिजाइन तैयार किया। न्यूट्रल रंगों, पारंपरिक टेक्सचर, फर्निशिंग और राजस्थानी कलात्मक तत्वों के संतुलित संयोजन ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने भी ब्राइडल वियर, डिजाइनर परिधान, रेड थीम कलेक्शन, ज्योमेट्री कलेक्शन, ‘जल है तो कल है’ विषय पर आधारित परिधानों तथा वीविंग और निटवेयर तकनीक से तैयार विविध टेक्सटाइल्स का प्रदर्शन कर अपनी सृजनात्मक क्षमता का परिचय दिया।

प्रदर्शनी के पहले दिन विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, नवाचार और डिजाइन के प्रति उनकी गहरी समझ ने आगंतुकों को प्रभावित किया। आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक सोच को व्यावहारिक रूप देने, नए प्रयोग करने और डिजाइन उद्योग की समकालीन आवश्यकताओं से जुड़ने का प्रभावी मंच उपलब्ध करा रहा है।

“THE DESIGN FEST 2026” केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं की कल्पनाशील सोच, नवाचार और सस्टेनेबल डिजाइन के प्रति बढ़ती प्रतिबद्धता का सशक्त प्रदर्शन बनकर उभरा है।

No comments