——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

’सुशासन तिहार में लोन मेले से स्व - सहायता समूहों को मिली नई आर्थिक ताकत’

रायपुर, 21 मई 2026 / सुशासन तिहार 2026 के तहत बस्तर जिला में आयोजित दरभा के शिविर में महिला स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा मे...


रायपुर, 21 मई 2026 / सुशासन तिहार 2026 के तहत बस्तर जिला में आयोजित दरभा के शिविर में महिला स्व-सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। शिविर में आयोजित लोन मेले के माध्यम से विभिन्न स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों के विस्तार के लिए 58 महिला स्व-सहायता समूहों को कुल एक करोड़ 59 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (ऋण) प्रदान की गई।

इस अवसर पर हितग्राही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समूहों को बैंक ऋण उपलब्ध कराए जाने से अब वे सिलाई, पशुपालन, किराना व्यवसाय, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित गतिविधियों तथा अन्य लघु उद्यमों को आगे बढ़ा सकेंगी। महिलाओं ने कहा कि इस सहायता से वे आत्मनिर्भर बनने के साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर पाएंगी। शिविर में तीन लाख रुपए की ऋण सुविधा लेने वाली तीरथगढ़ निवासी पदमा कावड़े ने बताया कि पूर्व में कुक्कुटपालन कर व्यवसाय कर रही थी और अब लोन लेकर सुगंधित धान की खेती-किसानी कर मक्का और मौसमी सब्जी के उत्पादन करने की योजना बनाई है। 


        इसी प्रकार छिंदावाडा निवासी लता राव ने लोन मेला से दो लाख की ऋण राशि स्वीकृत कराई है जिसका उपयोग किराना दुकान संचालन करना चाह रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बनकर उभर रहे हैं और उन्हें बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी, आवेदन निराकरण और हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने की पहल की जा रहीं है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर लाभांवित हो रहे हैं।

No comments